माता भगवती भोजनालय में सैकड़ों भाई बहन ने भोजन प्रसाद पाया

15/01/2020 को होगी 24 कुंडीय यज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण की पूर्णाहुति


गायत्री प्रज्ञापीठ बरखेड़ा बी.एच. ई. एल. भोपाल में चल रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञापुराण कथा के आज चतुर्थ दिवस में सुबह यज्ञ सम्पन्न हुआ यज्ञ के साथ ही विभीन्न संस्कार जैसे पुंसवन, नामकरण, अन्नप्राशन, विद्यारम्भ एवं दीक्षा संस्कार भी सम्पन्न हुए और इस अवसर पर गायत्री परिवार के राष्ट्रीय समन्वयक श्री के.पी.दुबे का उद्बोधन भी हुआ जिसमे उन्होंने यज्ञ एवं संस्कारो की महत्ता पर प्रकाश डाला
यज्ञ स्थल पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी हुआ जिसमे सैकड़ों भाइयो-बहनों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
साथ ही साथ माता भगवती भोजनालय में सैकड़ों भाई बहन ने भोजन प्रसाद पाया, भोजनालय को पर्यावरण के अनुकूल प्लास्टिक मुक्त रखा गया है। दोपहर में प्रज्ञा पुराण का वाचन हुआ ।
कल दिनांक 15/01/2020 को 24 कुंडीय यज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण  की पूर्णाहुति का क्रम होगा, इसके साथ ही रक्तदान शिविर भी लगाया जायेगा। शाम को पावन प्रज्ञापुराण कथा की पूर्णाहुति भव्य दीपयज्ञ के द्वारा होगी।


Comments